फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा ने तस्कर से पूछा पता, फरार

Mon, 22 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। तस्कर आरोपी की तलाश के लिए बरेली पहुंची रुड़की पुलिस ने आरोपी से ही उसका पता पूछ लिया। आरोपी ने पुलिस को गलत पता बता चलता किया। जब पुलिस ने थोड़ी दूर आगे चलकर दूसरे युवक से पता पूछा तो उसने बताया जिससे आप बातचीत कर रहे हैं वही आरोपी था। जब तक पुलिस ने पीछे देखा आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

रुड़की गंगनहर कोतवाली में बरेली निवासी शफाकत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। कोर्ट में पेश न होने पर उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुए हैं। जिसे तामील कराने के लिए गंगनहर कोतवाली से उपनिरीक्षक (दारोगा) संजीव चौहान बरेली गए हुए थे। लेकिन दारोगा के पास उसका कोई फोटो नहीं था। आरोपी के मोहल्ले में पहुंचकर दारोगा संजीव ने एक युवक से शफाकत का पता पूछ लिया। युवक ने दारोगा को सीधे आगे जाने का इशारा किया। चंद कदम आगे चलने पर दारोगा ने दूसरे युवक से शफाकत का पता पूछा तो उसने बताया जिससे आप बातचीत कर रहे थे वही शफाकत था। यह सुनकर दारोगा पीछे मुड़ा तो तब तक शफाकत फरार हो गया था। उसके बाद दारोगा ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। सोमवार को दारोगा गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पूरे माजरे से कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें