फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ने से बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लक्सर। विष्णुप्रयाग बैराज से अलकनंदा में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में पहले ही सूचना जारी किए जाने पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। तटीय इलाकों में चेतावनी जारी करने के साथ ही बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। देर शाम तक गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे 292 मीटर के आसपास बना हुआ था। हालांकि देर रात तक इसमें वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।



जिला प्रशासन की ओर से अत्यधिक गाद आने के कारण विष्णुप्रयाग बैराज चमोली से अलकनंदा में 70 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए तटीय इलाकों में सतर्कता बरते जाने के निर्देश जारी किए गए थे। बैराज से सामान्य तौर पर छोड़े जा रहे 112 क्यूसेक पानी में अतिरिक्त 70 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से 182 क्यूसेक पानी बढ़ने से गंगा का जलस्तर और प्रवाह तेजी से बढ़ने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क हो गया। छोड़े गए अतिरिक्त पानी के देर शाम तक लक्सर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों को गंगा क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और जलस्तर की निगरानी कर नियमित सूचनाएं कंट्रोल रूम को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपात स्थिति से निबटने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। वहीं, तहसील में बाढ़ कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर शाम तक गंगा के जलस्तर में सामान्य वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में जारी किया गया अलर्ट



प्रशासन ने गंगा और सोलानी से सटे बालावाली, कलसिया, डुमनपुरी, सौंपरी, केवलपुरी, पंडितपुरी, रायसी, रामपुर रायघटी, निरंजनपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द गंगदासपुर, नंदपुर, शेरपुर बेला, माडाबेला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, चंद्रपुरी खुर्द, चंद्रपुरी खादर, दल्लावाला, मखियाली कलां मखियाली खुर्द, डौसनी, मुटकाबाद, गढी संघीपुर, जैनपुर खुर्द, जैनपुर कलां, लादपुर खुर्द, लादपुर कलां, मुबारिकपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मोहम्मदपुर मथाना आदि गांवों में ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें