फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी निशान के पार, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर दोबारा चेतावनी निशान को पार कर गया है। जलस्तर बढ़ने से पानी क्षेत्र की कृषि भूमि में फिर से फैलने लगा है जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन




लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी फिर उफान पर आ गई है। गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की करीब 25 हजार बीघा कृषि भूमि पर फैल गया। बता दें कि इस बार बारिश के मौसम में मंगलवार दोपहर 12 बजे दूसरी बार गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर पार कर 293.10 मीटर तक पहुंच गया।



गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के पार जाने से ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। गंगा में आए बाढ़ के पानी से क्षेत्र में खड़ी गन्ने, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो गईं। क्षेत्र के कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, गिद्धावाली, बादशाहपुर, कांहेवाली, सैदाबाद, डेरियो, खानपुर, मोहनावाला, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी खुर्द, चंद्रपुरी कला, माडाबेला, नाईवाला और दल्लावाला आदि गांवों में नदी का पानी कृषि भूमि पर फैला हुआ है। कुछ दिन पहले ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 294 मीटर को भी पार कर 294.45 मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें