फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की धोखाधड़ी में महिला समेत चार धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने गैंग की एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला अब भी फरार है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात एसके सिंह ने रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में जमीन की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राजवीर निवासी ग्राम सडोला माजरा, मंगलौर ने शुक्रवार को जमीन की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। बताया था कि दीपक सैनी निवासी इब्राहिमपुर मसाही, हाल रामनगर, रुड़की से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने आठ जुलाई को बेलड़ा के पास दो बीघा जमीन दिखाई थी। साथ ही नरेश शर्मा निवासी छिद्दरवाला, थाना रायवाला को जमीन का मालिक बताया था। दो महिलाओं समेत कुछ लोगों से भी मुलाकात कराई थी। 25 लाख रुपये में जमीन का सौदा हो गया था। इन लोगों ने एक लाख रुपये एडवांस में ले लिए थे।
इस बीच राजवीर को पता चला कि जमीन का असली मालिक ब्रह्म सिंह निवासी गांव बेलड़ा है। एसपी देहात ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक पूर गैंग है, जो फर्जी दस्तावेज तैयार लोगों से धोखाधड़ी करता है। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। शनिवार शाम इस मामले में पुलिस ने दीपक सैनी निवासी इब्राहिमपुर मसीहा, नरेश शर्मा निवासी छिद्दरवाला, थाना रायवाला और उसकी पत्नी मंजू शर्मा समेत इस्लाम निवासी रहमतपुर रोड, थाना कलियर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। गैंग में शमा परवीन निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश भी शामिल है। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

--
पुलिस टीम में ये रहेे शामिल
कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई रणजीत लखेड़ा समेत विनोद चपराना, हुकम सिंह, बालक राम, अरविंद, आशुतोष और प्रीति।
--
वारदात के खुलासों में सीआईयू टीम बनी हीरो
रविवार को एसपी देहात एसके सिंह ने ठगी और चोरियों की जिन घटनाओं का खुलासा किया, उनमें सीआईयू रुड़की की टीम का सबसे बड़ा सहयोग रहा। एसएसपी और एसएसपी देहात ने सीआईयू टीम की प्रशंसा की। टीम में सीआईयू प्रभारी एनके बचकोटी, देवेंद्र भारती, जाकिर हुसैन, सुरेश रमोला, कपिल कुुमार, अशोक कुमार, महिपाल और नितिन शामिल रहे। वहीं, घटनाओं के खुलासे पर पुलिस और सीआईयू टीम पर इनामों की बौछार की गई। एसएसपी की ओर से ढाई-ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें