फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से बैंक से 15 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर लाखों रुपये का लोन लेने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला और उसके सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रुड़की स्थित इलाहाबाद बैंक में वर्ष 2010 में एक महिला और उसके सहयोगी ने हरिओम ट्रेडर्स कृष्णानगर के नाम से लोन के लिए दस्तावेज जमा किए थे। दोनों ने दस्तावेजों को अपना बताया था। साथ ही बैंक में 15 लाख रुपये के लोन के लिए अप्लाई किया था। इस बीच बैंक ने वर्ष 2013 में दोनों को 15 लाख रुपये का लोन जारी कर दिया था, लेकिन तभी से लेकर अब तक दोनों ने बैंक का लोन नहीं चुकाया। बैंक ने दस्तावेजों के आधार पर मौका मुआयना किया तो वहां दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। बैंक ने छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने किसी दूसरे व्यक्ति का फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लिया था। मामले में बैंक मैनेजर ब्रह्मदत्त शर्मा की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बबीता और सुंदरलाल निवासी कृष्णानगर, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें