फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पहले टांडा महतोली गांव में हुई ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के टांडा महतोली गांव में 27 जून को लोकेश पुत्र तिलका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके बाद मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि उसके पति लोकेश की बहन जगरोशनी भी टांडा महतोली गांव में ही रहती है। 27 जून की रात को लोकेश अपनी बहन के घर गए थे। वहां पहले से ही गांव का सुरेंद्र पुत्र सुखराम मौजूद था, जो वहां उनकी ननद के परिवार से गाली-गलौज कर रहा था। लोकेश ने सुरेंद्र को गाली देने से मना किया तो वह भड़क उठा और उसने लोकेश को बाद में देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद जब उनके पति घर लौट रहे थे तो रास्ते में सुरेंद्र, चंद्रपाल और अरविंद पुत्रगण सुखराम ने उन्हें पकड़ लिया और खींचकर अपने घर ले गए। जहां तीनों भाइयों ने उनकी मारपीट कर हत्या कर दी। सोनिया ने बताया कि उनके पति मौके पर बेसुध मिले थे। सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि सोनिया की तहरीर पर गांव के ही सुरेंद्र, चंद्रपाल और अरविंद पुत्र सुखराम के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें