फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मारपीट और पथराव के आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने मारपीट के साथ पथराव और फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के खेड़ी मुबारिकपुर गांव निवासी संजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 30 अगस्त को उनके निर्माणाधीन मकान का लिंटर डल रहा था। पड़ोस के ब्रजपाल, चरण सिंह, मुनेश, श्याम सिंह, अमन और सुमित ने कार्य को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष की ओर से पथराव और फायरिंग भी की गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें