फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमीन बेचने का झांसा देकर 39 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी की जमीन बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने मुख्यारोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में करीब तीन साल से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन




मंगलौर के ग्रीन एनक्लेव निवासी शारिक सुल्तान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी साउथ सिविल लाइन निवासी कार्मेंद्र सिंह से जान पहचान थी। 2022 में आरोपी ने मुंडेट स्थित एक फैक्टरी की डेढ़ बीघा जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर दोनों पक्षों के बीच 52.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके बाद आरोपी को अब तक 39 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। बाकी की रकम बैनामे के वक्त दिए जाने की बात हुई थी। आरोप है कि अब आरोपी बैनामा कराने से मुकर गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि कार्मेंद्र सिंह निवासी साउथ सिविल लाइन कोतवाली रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें