फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली में पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रिटायर बैंककर्मी के बंद पड़े मकान से चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर सामान भी बरामद किया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चावमंडी में रिटायर बैंक कर्मचारी समय सिंह का आवास है। रविवार को वह अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने गए थे। इधर, चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू की। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आईआरआई कॉलोनी में बैंक कर्मचारी के घर चोरी करने वाले खड़े हैं। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की तो चारों ने चोरी की घटना कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एलईडी, लैपटॉप, जेवर समेत अन्य सामान बरामद किया।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मकान में चोरी में गोविंदा पुत्र ओमप्रकाश, विवेक गोस्वामी उर्फ चपटा पुत्र रघुवीर सिंह, राहुल पुत्र संजय निवासी चावमंडी, प्रशांत पांडेय उर्फ सोनू पुत्र गिरीशचंद्र पांडेय निवासी आईआर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। चारों शातिर हैं और नशे के लिए चोरी करते हैं। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्या और चेन स्नेचिंग के भी दर्ज हैं केस
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि गोविंदा के खिलाफ हत्या, लूट, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। जबकि प्रशांत पांडेय देहरादून में चेन स्नेचिंग के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व के मामलों में जमानत निरस्त के लिए एक रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें