किसानों के नाम पर लोन लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक किसान की तहरीर पर बैंक प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
गागलहेड़ी गांव निवासी अजब सिंह ने गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि उसने कोई लोन नहीं लिया, लेकिन उसके नाम पर रामपुर चुंगी स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 3.47 लाख रुपये लोन लेना दर्शाया गया है। उसी की तरह से कई और किसान भी हैं जिनके नाम पर फर्जी ढंग से लोन लिया गया है। किसान ने मामले में बैंक प्रबंधक मांगेराम, एजेंट मुकेश, बैंक कर्मी सुशील और मोहन लाल को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होते ही जांच शुरू कर दी है।