राशन डीलर पर सस्ते गल्ले की दुकान को ठेके पर देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को जोगावाला के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसील में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि राशन डीलर ने अपनी दुकान किसी अन्य व्यक्ति को ठेके पर दे रखी है जिस कारण राशन की कालाबाजारी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप यह भी था कि राशन डीलर से इस बारे में बात की जाती है तो वह ग्राम प्रधान के साथ रिश्तेदारी होने की धमकी देता है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से राशन डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ ने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान रणजीत सिंह, अलीहसन, उल्फत, लखबीर सिंह, आजाद सिंह, श्रवण कुमार, धीर सिंह, कर्मसिंह, सुंदर, रियाज व अनीस आदि लोग उपस्थित रहे।