फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दुराचार किया, चार पर मुकदमा 

Tue, 24 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का घर से अपहरण कर दुराचार करने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में युवती के परिजनों ने सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर से आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन


सोमवार को गांव निवासी युवती के परिजन पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह रावत से मिले और बताया कि उनकी बेटी रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पास पशुशाला में पशुओं को चारा दे रही थी। उसी समय दो युवक रब्बान और महबूब बाइक पर सवार होकर आए और युवती को डरा धमकाकर अपने साथ ले गए।
रास्ते में उन्हें दूसरी बाइक पर दो युवक नजरू और निजामुद्दीन मिले। चारों युवती को जंगल में ले गये, जहां पर रब्बान ने युवती के साथ दुराचार किया।

इसके बाद आरोपी युवती को लेकर भगवानपुर चंदनपुर पहुंचे, जहां उसे अकेला छोड़कर फरार हो गए। युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन युवती को लेने के लिए भगवानपुर चंदनपुर पहुंचे। इसके बाद परिजन उसे लेकर देर रात लक्सर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवती के परिजन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह रावत से मिले और मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार का कहना है कि युवती को घर से उठाकर उसके साथ दुराचार करने के मामले में भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी रब्बान, महबूब, नजरू और निजामुद्दीन के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें