फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ रहे चार धरे

विज्ञापन
रुड़की में गैर कानूनी तरीके से पकड़ी गई मछलियों को गंगनहर में फेंकता पुलिस कर्मी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गंगनहर प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से जाल डाल मछली पकड़ने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने चारों लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कलियर की तरफ जाने वाली वाली बंद पड़ी गंगनहर मछली पकड़ने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। बंद पड़ी गंगनहर में पानी कम होने पर बृहस्पतिवार सुबह कई लोग जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इस पर सुबह मछलियों को चारा डालने आए कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से एक बाल्टी में मछलियां भी बरामद की। पुलिस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चार लोगों का चालान कर दिया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पकड़ी गई मछलियों को गंगनहर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें