फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बहुद्देशीय शिविर में नौ में से चार शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड रुड़की के नगर निगम सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नौ शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रमाण-पत्रों और सेवाओं के लिए 203 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 426 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कल्पना सैनी ने कहा कि शिविरों से लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान रामनगर से दीपक बत्रा ने 2025 में जलभराव के कारण हुए नुकसान के बाद आर्थिक सहायता की सूची में शामिल ममता मिश्रा और बृजपाल को चेक नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष अजीत चौधरी, मेयर अनीता अग्रवाल, राज्यमंत्री आदेश सैनी, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, दिनेश कौशिक, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, सुशील त्यागी, बृजमोहन सैनी, अनीस गौड, मनोज सैनी, विनय शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट और बीडीओ सुमन कुटियाल सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें