फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिना अनुमति संचालित हो रहे चार मदरसों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बिना वैध अनुमति के चल रहे मदरसों पर की जा रही कार्रवाई के मद्देनजर रुड़की प्रशासन ने जांच की। इस दौरान चार मदरसे बिना अनुमति के चलते पाए गए। जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही। प्रशासन के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


शासन की ओर से सभी तहसील के अधिकारियों को निर्देश जारी गए हैं कि बिना पंजीकरण के कोई भी मदरसा संचालित नहीं होगा। यदि कोई संचालित हो रहा है तो उसको सील किया जाए। इस पर बुधवार को उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में कानूनगो सुशील कुमार, पंकज सैनी आदि पाड़ली गेंदा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एक मदरसे को सील कर दिया। मदरसा संचालकों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि पाड़ली के अलावा सोहलपुर गाड़ा, कमेलपुर एवं खाताखेड़ी में एक-एक मदरसा सील किया गया है। बुधवार को कुल चार मदरसे सील किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें