फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब की चार पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से चार पेटी अवैध शराब की बरामद की है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार को सीज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
I
I
I
Iपिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने मंगलवार रात को एक इनोवा कार समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 44 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iजांच पाया गया कि इनोवा कार के साथ एक और स्विफ्ट कार थी। उसमें भी शराब थी। बृहस्पतिवार देर शाम को धनौरी तिरछा पुल के पास से कार को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से चार पेटी हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई। इस बीच चालक चेकिंग के डर से वाहन छोड़कर फरार हो गया। फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को सीज कर दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें