साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने आए युवकों के दो गुटों में पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। व्यापारियों ने किसी तरह युवकों को खदेड़कर मामला शांत कराया।
बता दें कि गंगनहर किनारे उद्योगशाला के पास साप्ताहिक बुध बाजार लगता है। इसमें सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कलियर निवासी युवकों के दो गुट पहुंचे और सामान खरीदनेे लगे। इसी बीच दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। यह देख लघु व्यापारी एकत्र हो गए और युवकों को वहां से खदेड़ा। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।