फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीआईडी अफसर समेत चार गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में लगातार हो रही चोरियों के बीच गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुुलिस के मुताबिक गिरोह शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरोह का एक ऐसा सदस्य भी पकड़ में आया है जो फर्जी सीआईडी अफसर बनकर ठगी करता था। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस की एक टीम रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे नीला पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान चार बदमाश पुलिस को देखकर टीनशेड में छिप गए। नजर पड़ने पर पुलिस ने चारों को दबोच लिया। उनके कब्जे से ताले तोड़ने के लिए साथ में रखी गई लोहे की तीन रॉड और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम यूसुफ निवासी एकता कॉलोनी सहारनपुर, अनवर निवासी हलालपुर चिलकाना सहारनपुर, जाबिर और सुबराती निवासी नई बस्ती पिरान कलियर बताया। पड़ताल में सामने आया है कि पकड़ा गया यूसुफ फर्जी सीआईडी अफसर बनकर ठगी भी कर चुका है।
यूसुफ सीआईडी बनकर महिलाओं को झांसा देता था कि आगे लूट हो गई है। जेवर लेकर जाना खतरे से खाली नहीं है। झांसे में महिला अपने जेवर उसे सौंप देती थी। खुलासा करने वाली पुलिस टीम ने बीटी गंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत, सिपाही इसरार अली, सुरेंद्र गिरी, अनूप लिंगवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


- रिश्तेदार मिलकर चला रहे गिरोह
महिलाओं को झांसा देकर ठगने वाले बदमाश और चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार हुए आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। झांसा देकर ठगी करने वाले हाशिम और अकरम रिश्ते में जीजा-साले हैं। चोरी के गिरोह में शामिल सुबरात व यूसुफ भी उनके करीबी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें