फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को किया याद

विज्ञापन
ारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप इंटर कालेज ोमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कस्बे में किसान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसानों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित करते हुए मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

बुधवार को सुल्तानपुर कस्बा में किसान कांग्रेस और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तबरेज आलम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री हुए, जिन्होंने कहा था कि किसान समाज की रीढ़ है, अन्नदाता है और सच्चा भारत गांव में बसता है। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली ने कहा कि समाज के लिए किसान बहुत आवश्यक है। किसान द्वारा खेतों में उगाए गए अन्न से ही हम जीवित है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों की वजह से ही आज हम सभी को भोजन मिल रहा है। इस दौरान इमरान अली, मोनू कुमार, तनवीर अली, गुलफाम साबिर, अमीर हसन, अरबाज अली, इमरान, फुरकान आदि मौजूद रहे।
चौधरी चरणसिंह का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत
देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
बुधवार को राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने देश के विकास के साथ-साथ किसानों के विकास के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उनका स्पष्ट मानना था कि देश के विकास का रास्ता खेत खलिहानों से शुरू होकर गुजरता है। पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि चौधरी चरणसिंह का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने एक सामान्य किसान परिवार में जन्म लेने के बाद संसाधनों के अभाव के बावजूद उच्च शिक्षा ग्रहण की। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव सिंह, चौधरी अमर सिंह, यशवीर सिंह, रामपाल सिंह, आदित्य सिंह, सुकरम पाल, चौधरी विजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, पहल सिंह, हरमीत सिंह, नवबहार सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद पहलवान, सुशील चौधरी, सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें