फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्व राज्यमंत्री ने की विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक लक्सर के महतौली गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने सवाल उठाए हैं। रविंद्र आनंद ने कहा कि विद्यालय में एक ही शिक्षक तैनात होने से यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि महतौली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 से 40 विद्यार्थी पढ़ते हैं लेकिन यहां एक ही शिक्षक तैनात है। बच्चों को पढ़ाने के साथ ही विद्यालय में तैनात शिक्षक पर विभागीय कार्यों का भी भार है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में बने शौचालय भी जर्जर अवस्था में हैं। यहां झाड़ियां होने से खतरा बना रहता है।
स्थानीय ग्रामीणों के जानकारी देने पर उन्होंने स्वयं विद्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को इससे अवगत कराते हुए व्यवस्थाओं में सुधार और विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई है। बीईओ ने उन्हें दो दिनों में व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने से भी वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें