फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर रेंज के जंगल में लगी आग, सैकड़ों बीघा में फैली

Thu, 19 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
खानपुर रेंज के जंगल में लगी आग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुग्गावाला में  सामाजिक वानिकी की खानपुर रेंज के हलजोरा गांव के समीप जंगल में भयानक आग लग गई। आग ने सैकड़ों बीघा जंगल को जलाकर तहस नहस कर दिया है। इससे जीव जंतुओं की जान को भी खतरा बन गया है। साथ ही जानवरों के ग्रामीणों की ओर रुख करने का भी अंदेशा है। जिससे दहशत का माहौल बना है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के करीब छह घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाई। 
विज्ञापन


खानपुर रेंज के हलजोरा गांव के समीप जंगल में देर रात किसी समय अचानक आग लग गई। गर्मी के चलते आग तेजी से फैल रही है। आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग के कर्मचारी कई घंटे बीत जाने तक भी दिखाई नहीं दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी जंगल से सटी हुई है। आग का रुख गांव की ओर है। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते सैकड़ों बीघा जंगल जल गया है। जंगल में जीव जन्तुओं के लिए कोई बड़ा वाटर होल टैंक नहीं बना हुआ है। जिससे जंगली जानवर भी प्यासे  तड़प रहे है। छोटे बड़े जानवर भी आग की चपेट में आ रहे हैं। जिससे जंगल में कीमती पेड़ भी जलकर कोयला हो गए है। लेकिन वन विभाग कोई सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। खानपुर रेंज के रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया है की ग्रामीणों की सूचना पर कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया है। ग्रामीणों की मदद से बढ़ती आग पर काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें