कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, 24 सैंपल लिए
नगर में खाद्य पदार्थों का सैंपल ले रही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देखकर एक युवक दुकान पर सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे पनीर को फेंककर फरार हो गया। टीम ने पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने 24 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इन सैंपलों की मौके पर ही जांच की। इसमें तीन सैंपल मानकों के विपरित पाए गए।
कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शनिवार को आयुक्त मुख्यालय जीसी कंडवाल, नोडल अधिकारी सचल विश्लेषण शाखा राजेंद्र सिंह कठायत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय, दिलीप कुमार जैन, जगदीश रतूड़ी, संजय नेगी, योगेंद्र नेगी, कुलवंत सिंह चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक युवक मेन बाजार में पनीर की सप्लाई करने जा रहा था। टीम को देखते ही युवक अपने वाहन से पनीर वहीं फेंककर फरार हो गया। जांच में पनीर के सैंपल फेल हुए। इसपर टीम ने मौके पर ही पनीर नष्ट करवा दिया। इसके बाद टीम ने बाजार से विभिन्न खाद्य सामग्री के 24 सैंपल लिए। इन सैंपलों की मौके पर ही जांच की गई। इसमें से तीन सैंपल फेल पाए गए। इन सैंपलों को पूरी जांच के लिए लैब भेज दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चल रहा यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।