फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सफाई संघ को छोड़कर मजदूर परिषद की सदस्यता ग्रहण की

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ की नीतियों को असांविधानिक बताते हुए नगर निगम के साथ ही अन्य छह नगर पंचायतों में शामिल सदस्यों ने संघ की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। साथ ही अखिल भारतीय मजदूर परिषद की सदस्यता ग्रहण करते हुए शाखा का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैदा बन्नू के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अब तक देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ में शामिल नगर निगम समेत छह नगर पंचायतों के सफाईकर्मियों ने संघ में असांविधानिक नीतियां लागू होने का आरोप लगाते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय मजदूर परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद शाखा का गठन किया गया। इसमें विमला देवी को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। मांगेराम सौदाई कार्यकारी अध्यक्ष और विनोद डोगरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह नरेश घोघलिया महामंत्री और विजेंद्र बोहत मंडलीय उपाध्यक्ष बनाए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर अमित तलावर, सनी कुमार, रतन, रविकांत, अशोक कुमार, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें