फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रेलवे ने कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया है तो कई के शेड्यूल में बदलाव करते हुए नया चार्ट जारी किया है। ट्रेनों के रद्द होने से सर्दियों में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। समय को ध्यान में रखते हुए लंबे रूट की गाड़ियों का संचालन बंद किया गया है और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। अधिक कोहरा होने के कारण सिग्नल नहीं दिखाई देता है और किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो, इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोहरा होने पर गाड़ी धीमी गति से चलाएं।
विज्ञापन

बॉक्स
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
अमृतसर गोरखपुर 16 दिसंबर, 18 से 10 फरवरी, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 11 फरवरी, अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 12 फरवरी, बरौनी-अंबाला कैंट 17 फरवरी से 14 दिसंबर, चंडीगढ़-प्रयाग 13 फरवरी से 12 जनवरी, प्रयाग-चंडीगढ़ 14 दिसंबर से 13 जनवरी, सहरसा अमृतसर 13 दिसंबर से 15 जनवरी, अमृतसर सहरसा 14 दिसंबर से 16 फरवरी, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 13 फरवरी, इंदौर देहरादून 19 दिसंबर से 14 फरवरी, जम्मूतवी हरिद्वार एक्सप्रेस 22 व 29 दिसंबर 5,12,19 व 26 जनवरी, हरिद्वार जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 व 30 दिसंबर 6, 13, 20 व 27 जनवरी, अमृतसर लालकुआं 21 व 28 दिसंबर, 4, 11, 18 व 25 जनवरी, अमृतसर लालकुआं 21 व 28 दिसंबर, 4, 11, 18 व 25 जनवरी, अमृतसर-जयनगर 17 दिसंबर से 31 जनवरी, जयनगर- अमृतसर 17 दिसंबर से 31 जनवरी, वाराणसी-देहरादून 16 दिसंबर से एक फरवरी, देहरादून-वाराणसी 17 दिसंबर से एक फरवरी, अमृतसर-बाराबंकी 16 दिसंबर से 31 जनवरी, बाराबंकी-अमृतसर 17 दिसंबर से 31 जनवरी, कोलकाता-जम्मूतवी 16 दिसंबर से 31 जनवरी, जम्मूतवी-कोलकता 17 दिसंबर से 31 जनवरी
कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहीं लेट
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कोहरे के कारण रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं। लखनऊ-चंडीगढ़ तीन घंटे देरी, अमृतसर-बाराबंकी तीन घंटे, जननायक एक्सप्रेस ढाई घंटे, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस रुड़की रेलवे स्टेशन पर एक घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोहरे के मद्देनजर गाड़ियों के संचालन में बाधा आ रही है। इसके चलते कई गाड़ियों को फरवरी तक निरस्त किया गया है। कई को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-रेखा शर्मा, डीसीएम, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें