फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रोडवेज बस में हजारों की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। टप्पेबाजों ने रोडवेज बस में एक महिला के बैग से हजारों की नकदी चुरा ली। महिला ने बैग की चेन खुली देखी तो नकदी चोरी का पता चला। महिला ने घटना की जानकारी परिचालक को दी। साथ ही एक युवक पर बैग से पैसे चोरी करने का शक जताया। परिचालक ने युवक की तलाशी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सहारनपुर स्थित सुभाष नगर निवासी रेखा पत्नी मनोज बृहस्पतिवार को सहारनपुर से हरिद्वार जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। जैसे ही बस रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची तो सवारी बस से उतरने लगी। इस बीच रेखा ने अपने बैग की चेन खुली देखी। महिला ने बैग की तलाशी ली तो पता चला कि पांच हजार की नकदी गायब थी। महिला ने बैग से नकदी चोरी होने की जानकारी परिचालक को दी। साथ ही बगल की सीट पर बैठे एक युवक पर बैग से नकदी चोरी करने का शक जताया। इस पर परिचालक ने युवक की तलाशी ली, लेकिन युवक के पास चोरी के पैसे नहीं मिल पाए। इसके बाद महिला सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को किराए के पैसे देकर हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि महिला को किराये के पैसे देकर हरिद्वार की बस में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें