फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगा में आया बाढ़ का पानी, 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर फैला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लगातार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके कारण गंगा नदी का पानी टूटे तटबंधों से क्षेत्र की लगभग 15 हजार हेक्टेयर कृषि मे खड़ी फसलों में भर गया है। अब किसान गंगा नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चार दिन पहले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों का नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। इसके कारण गंगा नदी चेतावनी निशान 293 मीटर के करीब पहुंच गई थी। वहीं सोलानी नदी में जलस्तर बढ़ने से लगातार कृषि भूमि में कटाव हो रहा था।

हालांकि बारिश रुकने के बाद सोलानी और बाणगंगा नदियों का जलस्तर कम हो गया था लेकिन उसी समय से गंगा नदी का जलस्तर 292.30 मीटर दर्ज किया गया जो अब भी उतना ही है। किसान रविपाल, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, करम सिंह, मदन सिंह आदि का कहना है कि गंगा नदी की बाढ़ का पानी अब भी खानपुर क्षेत्र की लगभग 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर फैला हुआ है। इसके कारण गन्ना, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें