फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाढ़ और अतिवृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बाढ़ और लगातार हो रही अतिवृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ना, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। आर्थिक तंगी का असर अब बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। दीपावली पर खानपुर और गोवर्धनपुर के बाजारों में इस बार पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र से गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियां होकर गुजरती हैं। किसानों का कहना है कि तीनों नदियों के तटबंध करीब 15 वर्षों से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। बरसात के दौरान नदियों का पानी टूटे तटबंधों से निकलकर खानपुर और लक्सर क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि में फैल जाता है। इस बार भी बाढ़ से नदी किनारे की फसलें प्रभावित हुईं। इसके बाद लगातार हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
किसान नेत्रपाल, महकर सिंह, कलम सिंह, मदन सिंह, करम सिंह, संदीप कुमार और नीरज सिंह का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने से गेहूं की बुवाई भी प्रभावित होगी। किसान फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। आर्थिक संकट के कारण त्योहार की खरीदारी भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें