फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी से लेकर शिक्षानगरी तक निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
रुड़की में कांवड़ मेले को लेकर फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने धर्मनगरी से लेकर शिक्षा नगरी तक फ्लैग मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च में आधुनिक हथियारबंद जवानों को देखने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की। साथ ही संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने हरिद्वार से लेकर रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, लक्सर समेत अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आधुनिक वाहनों पर सवार जवानों के हाथों में आधुनिक हथियार भी नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी लोग सहयोग करें। यात्रा में शिवभक्तों की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसे लेकर पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, राजीव रौथाणा, एसएसआई केदार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
गांवों में निकाला फ्लैग मार्च
क्षेत्र के गांवों और कांवड़ पटरी पर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांवों और कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम रायपुर, शाहपुर, भगवानपुर मक्खनपुर, किशनपुर, जमालपुर, करौंदी में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही लोगों से कांवड़ यात्रा में सहयोग की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें