फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए पांच दोस्तों ने की चोरी

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में भगवानपुर फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बाइक से घूमने, अच्छा खाने और पहनने के शौक ने निजी कंपनी में काम करने वाले पांच दोस्तों को चोर बना दिया। नौकरी के वेतन से शौक पूरा नहीं होने पर पांचों ने सील की गई एक दवा फैक्टरी से लाखों का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है जबकि एक आरोपी फरार है। वहीं, सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर भगवानपुर क्षेत्र स्थित अनंतपुर नन्हेड़ा में गगार्ड कैन केयर फार्मा कंपनी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल फैक्टरी पर सील लगी है। 18 जनवरी को चोरों ने फैक्टरी से चोरी की थी। वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम मझोल, थाना देवबंद ने चोरी का केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि चोर करीब 42 लाख का सामान ले गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उनकी पहचान कर बृहस्पतिवार रात पुहाना चौक से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी चोरी में अर्जुन, विश्वजीत, राजेश कुमार, प्रियांशु निवासी अनंतपुर नन्हेड़ा और फारुख निवासी कैलाशपुर, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर, हाल निवासी सिंकदरपुर, भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी मिथुन निवासी कुंजा बहादरपुर फरार चल रहा है। पांचों की निशानदेही पर फैक्टरी के पीछे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पांचों दोस्तों को बाइक पर घूमना, अच्छा खाना और कपड़े पहनना पसंद है। शौक पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे फैक्टरी में काम करते हैं। यहां उन्हें सैलरी कम मिलती थी, जिससे उनके शौक पूरे नहीं हो पाते थे। वहीं, पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर अभय सिंह, सीओ रुड़की बहादुर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
फारुख करता है कबाड़ी का काम
एसएसपी ने बताया कि आरोपी फारुख कबाड़ी का काम करता है। पांचों ने फैक्टरी से सामान चोरी कर कुछ सामान गागलहेड़ी पहुंचकर फारुख को बेच दिया था जबकि कुछ सामान बाद में बेचने के लिए फैक्टरी के पीछे ही गन्ने के खेत में छिपा दिया था। पांचों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
--
राजेश ने की थी फैक्टरी की रेकी
एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी में चोरी करने के लिए राजेश ने रेकी की थी। दिन में फैक्टरी के गेट पर ताले लगे मिलते थे। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को यह बात बताई। फिर पांचों ने फैक्टरी में चोरी की योजना बनाई और फैक्टरी की दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ पीडी भट्ट, एसआई सत्येंद्र नेगी, नरेंद्र तोमर, संत सिंह जियाल, रणवीर सिंह चौहान, मनोज ममगाईं और पुष्पेंद्र समेत सिपाही अनिल, सुधीर, हरदयाल सिंह पंवार, कुलवीर, सुरेंद्र शर्मा, मदन, करन यादव, सतीश, संदीप राणा, गीतम, लाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें