फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पहले पुत्र अब पिता को पुलिस ने पकड़ा, 25 हजार का था इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नीचर कारोबारी को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने अब तीसरे 25 हजार के इनामी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पूर्व दो इनामियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली को फर्नीचर कारोबारी अमरीक सिंह ने बताया था कि वह चावमंडी में रहते हैं। पड़ोसी जितेंद्र सैनी की परिवार से रंजिश है। 11 मई की रात पुत्र पुनीत अपने मित्र अमित शर्मा के साथ में बाइक पर बैठे हुए किसी से बात कर रहा था। तभी जितेंद्र सैनी ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर पुनीत पर हमलाकर उसे अधमरा कर दिया था। मारपीट में अमित शर्मा भी घायल हुआ था।

इसके बाद हमलावर मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर पुनीत और अमित को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गंभीर धाराओं में जितेंद्र सैनी, साहिल और आदित्य सैनी निवासी चावमंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उपनिरीक्षक राजीव उनियाल मुकदमे की जांच कर रहे थे और हमलावरों की तलाश में थे।
विज्ञापन




दो दिन पूर्व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने साहिल और आदित्य सैनी की गिरफ्तारी के लिए प्रेसवार्ता की थी। बताया था कि साहिल और आदित्य पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि अब तीसरे 25 हजार के इनामी जितेंद्र सैनी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें