फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए पहली फ्लाइट 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा के लिए उत्तराखंड की पहली फ्लाइट दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से 30 अप्रैल से शुरू होगी। पहले दिन एक फ्लाइट से दो यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। ये सिलसिला 30 मई तक चलेगा। राज्य के 916 यात्री अलग-अलग फ्लाइट से हज के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट तिथियां निर्धारित हो गई हैं। 30 अप्रैल एवं दो मई को दो-दो और नौ मई को सात यात्री दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इन फ्लाइट का समय रात 8ः05 बजे रहेगा। इसी तरह 11 मई की पहली फ्लाइट से 10 एवं दूसरी से एक यात्री हज के लिए जाएगा।

पहली फ्लाइट का समय सुबह 11ः25 बजे और दूसरी का समय रात्रि 7ः55 पर दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना का रहेगा। 14 मई की रात 07ः35 बजे नौ यात्री लखनऊ एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना रवाना होंगे। 16 मई को पहली फ्लाइट से 377 और दूसरी फ्लाइट से 397 यात्री रवाना होंगे। इसमें पहली फ्लाइट का समय सुबह 11ः25 बजे एवं दूसरी का रात 8ः05 बजे रहेगा। अगले दिन 17 मई को 107 यात्री शाम छह बजे वाली पहली फ्लाइट से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना होंगे। शेष तीन यात्री 30 मई की अंतिम फ्लाइट से रवाना होंगे। इस बार 915 यात्री ही हज के लिए रवाना होंगे जो पिछले वर्ष के मुकाबले कम हैं।
विज्ञापन




फ्लाइट से दो दिन पहले पहुंचना होगा दिल्ली

अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया हज यात्री या उनके परिचित को फ्लाइट से दो दिन पहले सुबह 10 बजे हज मंजिल तुर्कमान गेट दिल्ली पहुंचना होगा। उन्हें आधार कार्ड, पे-स्लिप, इंक्वायरी चार्ट अन्य कागजात साथ लेकर जाना होगा। फ्लाइट से एक दिन पहले टिकट और पासपोर्ट दिया जाएगा। यात्री ऑनलाइन फ्लाइट भी बुक कर सकते हैं। हज यात्रियों के प्रशिक्षण और टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें