फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों में विवाद में फायरिंग, एक युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक-पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंक दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी आसपास के लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए घायल को देहरादून रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंंची। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन




बुधवार रात दो पक्षों के बीच रंजिशन कहासुनी हो गई। एक युवक ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर जानलेवा हमला कर विपक्षी युवक पर फायर झोंक दिया। इसमें 26 वर्षीय युवक मोहित कुमार घायल हो गया। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तभी परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए देहरादून के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही गांव पहुंचकर मामले की काफी देर तक पड़ताल की। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें