वर्चस्व को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मौके पर दोनों ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले ही युवक भाग निकले।
बुधवार शाम को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास वर्चस्व को लेकर दो गुटों के युवक पहुंचे थे। दोनों गुटों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इस बीच दोनों गुट आपस में भिड़ गए। बताया गया कि मौके पर दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगने पर युवक वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। सीसीटीवी की मदद से मौके पर मौजूद लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।