फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हाईवे पर कार और लोडर वाहन की टक्कर, युवकों ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर एक कार और लोडर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसपर कार सवार तीन युवकों ने लोडर वाहन चालक से मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सहित युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं, तीनों युवक नशे में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिद्वार हाईवे किनारे शेरपुर गांव के पास बुधवार शाम एक कार और लोडर वाहन की भिड़ंत हो गई। हाईवे पर हादसा होने से अन्य वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। साथ ही जाम के हालात बन गए। इस बीच कार सवार तीन युवकों ने लोडर चालक से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना युवक नशे की हालत में हैं और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित युवकों व लोडर चालक को कोतवाली ले आई। टोडा कल्याणपुर निवासी लोडर चालक प्रवीण कुमार ने युवकों पर नशे की हालत में कार चलाने और मारपीट करने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। साथ ही युवकों का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें