फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ढाबा संचालक पर फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़पुर चौक के पास ढाबा संचालक के बेटे पर फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ढाबे पर खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी की होटल स्वामी से रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


सीओ भगवानपुर सुमित पांडे ने बताया कि 24 अगस्त की रात बेड़पुर चौक के पास त्यागी ढाबे पर दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर मौजूद शोएब पर फायरिंग कर दी थी। अचानक हुई फायरिंग में शोएब बाल-बाल बच गया था जबकि गोली के छर्रे ढाबे की दीवार में जा घुसे थे। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। मामले में शोएब की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान घटना में शामिल विशु सैनी निवासी गुम्मावाला को चिह्नित किया। मंगलवार को पुलिस ने उसे गुम्मावाला में खादर वाली रोड पर ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया।आरोपी विशु सैनी निवासी गुम्मावला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें