फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दवा कंपनी में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

Sat, 12 Apr 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दवा कंपनी में आग लगते ही कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दवा बनाने वाली कंपनी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग देख कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकलकर जान बचाई। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर के पास दवा बनाने वाली मेड मैनर फार्मा कंपनी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कंपनी के अंदर सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। इस बीच कंपनी में जहां कच्चा माल रखा रहता है वहां पर अचानक आग लग गई। आग देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: केदारनाथ में 24 घंटे से बर्फबारी... मौसम विभाग की चेतावनी, जानें कल कैसा रहेगा मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना कंपनी मालिक और पुलिस को दी गई। पुलिस ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से होना प्रतीत हो रही है। आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें