फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झबरेड़ा में कार की चपेट में आकर मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर मां और बेटा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भागने के चक्कर में कार चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे गड्ढे में फंसकर पलटने से बाल-बाल बची। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नगला निवासी उमा अपने दस वर्षीय बेटे रामू को साथ लेकर पैदल ही लाठरदेवा जा रही थी। जब दोनों रास्ते पर थे तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मां और बेटा घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों और इकबालपुर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पकड़े जाने के डर से चालक ने कार को तेज दौड़ाया। तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंसकर पलटने से बाल-बाल बची। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। इकबालपुर चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें