फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: होटल और आबादी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक होटल और आबादी के आसपास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई जिससे होटल व आसपास रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर के पास एक होटल और आसपास मकान बने हुए हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। वहीं, आग की लपटें देख होटल के कर्मचारी और ठहरने वाले लोग भी होटल से निकलकर बाहर आ गए।



आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसपर लोगों ने आग की सूचना रुड़की दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


झोपड़ी में रहने वालों ने मचाया शोर

जिस जगह कूड़े के ढेर में आग लगी है उससे कुछ ही दूरी पर कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाई हुई है। कूड़े में आग लगता देख झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। इसकी वजह से आग लगने का सही समय पर पता चल पाया और काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें