फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घरेलू गैस सिलिंडर और डेयरी में लगी आग, धमाके से बचा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक दिन के भीतर दो अग्निकांड से हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पहले तो अग्निशमन कर्मचारियों ने घरेलू गैस सिलिंडर को खेत में फेंकने के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर में एक इलाके की डेयरी में आग लगने से अग्निशमन कर्मचारी फिर दूसरी घटना की ओर दौड़ पड़े। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों जगह की आग पर काबू पाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास माधोपुर गांव निवासी खालिद का परिवार सुबह के वक्त नाश्ता बन रहा था। तभी गैस लीकेज से घरेलू गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। घर के सदस्यों ने किसी तरह आनन-फानन आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझती देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी।



इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घरेलू गैस सिलिंडर को आबादी से दूर कर खेत की ओर फेंका और आग पर काबू पाया। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारी अपने स्टेशन की ओर रवाना हो गए। दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि शास्त्री नगर स्थित डेयरी स्वामी आलम के यहां भी आग लगी है। आग भयंकर रूप धारण कर रही है। इससे आसपास की आबादी को भी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर उपकरणों से डेयरी के अंदर लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब 30 मिनट के भीतर अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। एक दिन में दो जगह आग लगने से लोगों में भी दहशत बनी रही। बचाव कार्य में अग्निशमन कर्मचारी अतर सिंह राणा, राजेश कुमार, विपिन सैनी, विपिन सिंह तोमर, मोहन सिंह नेगी, सुनील कुमार बंदोलिया, हरीश राणा और शंकर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें