फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रसोई की चिमनी में लगी आग, फटने से बचे सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई की चिमनी में शॉर्ट सर्किट होने से रसोई में ण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोगों ने घर के बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और रसोई में रखे दो गैस सिलिंडर फटने से बचा लिए।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर गली नंबर-12 में मनु मलिक का घर है। बताया जा रहा है कि दोपहर रसोई की चिमनी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते पूरी रसोई ने आग पकड़ ली। परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच परिवार के लोगों ने घर के बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना दमकल विभाग को दी। इस बीच आग ने घर के कमरों में भी फैल गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठनी लगी।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही रसोई में रखे दो गैस सिलिंडर को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सिलिंडर फटे नहीं। वहीं, आग से रसोई और कमराें की छत का प्लास्टर भी नीचे गिर गया। वहीं, आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की उदयवीर सिंह यादव, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, विपिन सिंह तोमर, फायरमैन हरिश्चंद्र राणा, फायरमैन सुरेश कुमार और सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें