फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के गांव निवासी बलजोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी की सुबह उनका बेटा संदीप घर से सिडकुल स्थित फैक्टरी में ड्यूटी जाने के लिए निकला था। लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर टायर फैक्टरी के पास एक वाहन ने उसकी बाइक को तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में संदीप को हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान चार फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें