फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला से मारपीट और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला पठानपुरा में पड़ोसियों द्वारा एक गर्भवती महिला से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़ित गुलफाम की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुलफाम ने बताया कि 10 मई 2026 की रात को पड़ोसी मोहम्मद और अहमद ने उनकी बेटी तैय्यबा से अभद्रता की। तैय्यबा साढ़े चार माह की गर्भवती थी। आरोप है कि आरोपियों की पत्नियों की ओर से आंगन में कूड़ा डालने का विरोध करने पर विवाद हुआ। दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर तैय्यबा पर लाठी-डंडों से हमला किया। उन्होंने तैय्यबा के पेट पर लात और घूंसे मा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान तैय्यबा की जान बच गई लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
पीड़ित ने पहले स्थानीय पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 19 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को भी शिकायत भेजी गई थी। इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः गुलफाम ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मोहम्मद और अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें