फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंदिर में चोरी के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। नगर के केशवनगर मार्ग स्थित श्री साईं शनिधाम मंदिर में घुसकर दानपात्र से चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंदिर और मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


नगर में पुराने रेलवे क्राॅसिंग के पास केशवनगर मार्ग पर स्थित श्री साईं शनिधाम मंदिर के पुजारी पंडित अवनीश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे वह मंदिर से किसी कार्य से बाहर गए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें एक युवक ने मंदिर में घुसकर यहां रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें से 10 से 12 हजार की नकदी चोरी कर ली। बाहर खड़े उसके साथी युवक ने परदे और दरवाजे बंद कर उसकी मदद की। तीसरा युवक यहां निगरानी करता रहा। चोरी की घटना यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें