फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हत्याकांड और बवाल में 25 पर प्राथमिकी दर्ज, 10 को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनारसी गांव में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को चिह्नित करते हुए हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


भगवानपुर के बिनारसी में दो गुटों में रविवार को रविदास शोभायात्रा के समापन के बाद कहासुनी हो गई थी। इस बीच पुरानी चली आ रही रंजिश का बदला लेने के लिए छाती में गोली मारकर आनंद की हत्या कर दी गई थी। छर्रे लगने से विकास, योगेंद्र समेत तीन युवक घायल हो गए थे।



हत्या से गांव में तनाव फैलने के बाद बवाल हो गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के मांगेराम का भी देर रात खेत में शव पड़ा मिला था। आशंका जताई गई कि मांगेराम की पीटकर हत्या की गई है। एक पक्ष के जॉनी कुमार के मुताबिक परिवार के लोगों पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन


घर और वाहनों में तोड़-फोड़कर आगजनी की गई। परिवार के सदस्य मांगेराम की भी पीटकर हत्या की। लक्ष्मीचंद का कहना है कि पुत्र आनंद, गगनदीप और योगेंद्र पर गोली चलाई गई। हमले में पुत्र की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि लक्ष्मीचंद की तहरीर पर विशाल, सौरभ, विनीत, निकिल, प्रिंस, हिमांशु और विकसित एवं जोनी कुमार की तहरीर पर अनुज, टिंकू, रोहित, असकेंद्र, अवनेश उर्फ हनुमान, मोहित, विकास, देशराज, अशोक, रामानंद, बबलेश, भवानी, हुस्नलाल, प्रमोद, अक्षय, सुनील, भूपेंद्र और जॉनी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, बवाल करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें