फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उसे हरिद्वार हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी संदीप हरिद्वार की एक कंपनी में कार्य करता है। सोमवार सुबह वह बाइक से काम पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान जब वह लक्सर - पुरकाजी हाईवे पर दाबकी मोड़ के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें