फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-रुड़की मार्ग पर चार दिसंबर की रात हुए सड़क हादसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार युवक महताब और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार युवक नवीन की मौत हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चार दिसंबर की रात को लक्सर-रुड़की मार्ग पर हुसैनपुर गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार महताब उर्फ सोनू निवासी जैनपुर और और ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवक नवीन निवासी ग्राम पीपली की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया था।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। मामले में मृतक महताब के भाई शहनवाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हादसे की रात उसका भाई लक्सर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा से आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई थी। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें