फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्कूल गेट पर उत्पात मचाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिकोत्सव में बाहरी युवाओं को एंट्री नहीं मिलने पर वह बौखला उठे। उन्होंने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। 10 से 15 हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल स्टाफ को जमकर पीटा। मारपीट होती देख वार्षिकोत्सव में भगदड़ मच गई। महिलाओं और बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली को बेलड़ा निवासी सलीम ने बताया कि वह हरिद्वार रोड स्थित एक नामी स्कूल में बसों का संचालन करने के अलावा, लेबर और मेन पावर ठेकेदारी का काम करीब 20 साल से कर रहा है। बीते शनिवार को स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था।



शाम करीब 5:30 बजे बाहरी युवकों ने स्कूल के वार्षिकोत्सव में जाने की कोशिश की थी। वहां वह और सिक्योरिटी गार्ड आदि ने बाहरी युवाओं को अंतर जाने से रोका था। इस बात से नाराज होकर बाहरी युवाओं ने अपने अन्य साथियों को लाठी-डंडों से लैस होकर स्कूल के बाहर बुला लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद बाहरी युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर सिक्योरिटी गार्ड मुकेश और अमन को चोट लगी। मारपीट से स्कूल के अंदर डर का माहौल पैदा होने पर भगदड़ मच गई थी। इसके बाद महिलाओं और बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए स्कूल छोड़ जंगलों में घुसना शुरू कर दिया था।



भीड़ बढ़ने पर हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए थे। पुलिस से मेडिकल की पर्ची लेकर घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार कराया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि गुलजार, अयान, अजहर और बाबर निवासी बढ़ेडी राजपूतान थाना बहादराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें