फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कारोबारी के घर काम करने वाली महिला को मेहनताना दिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मित्र पुलिस ने मंगलवार को एक कारोबारी की नौकरानी के हजारों उसे दिलाए। पीड़िता और लोगों ने पुलिस को धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के फलौदा और हाल नन्हेड़ा निवासी महिला ने बताया कि वह रेलवे रोड स्थित एक कारोबारी के घर पर काम कर रही थी। उसके कारोबारी पर करीब 9 हजार रुपये बकाया चल रहे थे। वह जब भी कारोबारी के घर जाती तो है उसे बाद में आने को कहा जाता।



पीड़िता ने बताया था कि वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और उसकी मेहनत की कमाई नहीं मिलने पर वह आर्थिक तंगी से जूझ रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कारोबारी को फोन कर कोतवाली आने के लिए कहा लेकिन कारोबारी ने पुलिस को कोतवाली आने के लिए टालमटोल शुरू कर दी। चेतक को भी कारोबारी के घर भेजा गया लेकिन कारोबारी ने कोतवाली आने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया और कारोबारी फटकार लगाकर उसकी मेहनत की कमाई लौटाई। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रेलवे रोड पर एक कारोबारी है जिनके यहां एक नौकरानी ने कुछ समय काम किया था और करीब नौ हजार की रकम बकाया थी। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता को रुपये दिलाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें