फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों की हो सकती हैं सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे तीन डॉक्टरों की जल्द ही सेवाएं समाप्त हो सकती हैं। इसमें एक महिला चिकित्सा अधिकारी, आर्थोपेडिक सर्जन और एक फिजिशियन शामिल हैं। तीनों डॉक्टरों को विभाग की ओर से अंतिम चेेतावनी नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन दिन के अंदर यदि तीनों डॉक्टर ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल अस्पताल में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशा गुप्ता 19 मार्च 2020 को अवकाश पर गई थीं। इसके बाद उन्होंने वापस आकर नहीं देखा। कई बार नोटिस के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अस्पताल में तैनात आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. मोहम्मद अफजल की चार अक्तूबर 2021 और फिजिशियन डॉ. अखिलेश चौहान की 29 सितंबर 2021 को ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाई गई थी। चारधाम यात्रा समाप्त होने के बाद अब दोबारा शुरू होने वाली है लेकिन उन्होंने भी अस्पताल पहुंचकर ज्वाइन नहीं किया। उन्हें भी कई बार नोटिस जारी किए गए। इन तीनों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। तीनों ही डॉक्टरों के अस्पताल नहीं पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीज आए दिन इन डॉक्टरों के वापस आने की जानकारी लेते रहते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इन तीनों की स्थिति से स्वास्थ्य महानिदेशालय को अवगत कराया। अब इन तीनों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि तीनों डॉक्टर लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचकर ज्वाइन करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इस समय में यदि तीनों वापस नहीं आते हैं तो तीनों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें डॉ. निशा गुप्ता को अपनी सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के महानिदेशक को देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें