फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धार्मिक स्थल के पास सड़क निर्माण के लिए मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के पास सड़क निर्माण के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले को शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर में एक धार्मिक स्थल है। वहां सड़क निर्माण के लिए दो पक्षों में विवाद है। एक पक्ष की राधा का कहना है कि दूसरा पक्ष धार्मिक स्थल के पास सड़क का निर्माण करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा था। इसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद मौके पर तो मामला आसपास के लोगों ने रफा-दफा करा दिया लेकिन उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया।



इसमें हरीश, मुकेश, सुभाष, आशु, शालू, जीविका समेत आठ लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भाून, मोहित, नवीन, प्रवीण राणा, दिलीप मेंहदीरत्ता और रवि आदि एक पक्ष की महिला को घायल अवस्था में कोतवाली लेकर पहुंचे थे। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि धार्मिक स्थल के पास सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यदि किसी पक्ष में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहरीर पर पुलिस जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें